फ्रिज में आटा रखने से होते हैं ये 5 बड़े नुकसान


By Ram Janam Chauhan05, Jan 2025 03:34 PMnaidunia.com

अगर आपको भी आटा गूंथकर फ्रिज में रखने की आदत है, तो सावधान हो जाएं, क्योंकि इससे सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं।

पोषक तत्वों में होती है कमी

फ्रिज में आटे को गूंथकर लंबे समय तक रखने से फाइबर और विटामिन जैसे पोषक तत्वों की धीरे-धीरे कमी होने लगती है।

स्वाद में बदलाव

फ्रिज में मौजूद नमी की वजह से आटे का स्वाद बदल जाता है, जिसके कारण रोटी का स्वाद कम हो सकता है।

फंगल इंफेक्शन का खतरा

लंबे समय तक फ्रिज में आटा रखने के कारण फंगस और अन्य बैक्टीरिया तेजी से बढ़ने लगते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

अन्य गंध शामिल होते हैं

फ्रिज में कई अन्य चीजें होती हैं, जिनका गंध आटे में शामिल हो जाता है, जिसके कारण रोटी खाने में स्वादिष्ट नहीं लगती है।

कैसे सुरक्षित रखें

आटे को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए इसे एयरटाइट कंटेनर या ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर कर सकते हैं।

फ्रिज में ना रखें

अगर मौसम में नमी मौजूद है, तो आटे को फ्रिज में रखने से बचना चाहिए। ऐसे में नमक मिलाकर आटे को रख सकते हैं।

कितना आटा गूंथे

ज्यादा समय तक आटे को स्टोर कर रखने से स्वाद और गुणवत्ता दोनों में बदलाव हो सकते हैं। इसलिए, आटे को हमेशा जरूरत अनुसार ही गूंथना चाहिए।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए खाएं 5 सस्ती चीजें