अगर आपको सुबह उठकर मोबाइल इस्तेमाल करने की आदत है, तो ऐसे में आपकी सेहत और दिमाग पर खराब असर हो सकता है।
अगर आप रोजाना सुबह के समय स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आंखों पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही, इससे तनाव की समस्या हो सकती है।
ब्लू लाइट की रोशनी आंखों पर पड़ने से जलन की समस्या हो सकती है। साथ ही, ज्यादा समय तक ब्लू लाइट की रोशनी का प्रयोग करते हैं, तो आंखें कमजोर हो सकती हैं।
रोजाना सुबह उठकर फोन चलाने से काम करने की क्षमता प्रभावित होती है। इसके आलावा दिनभर काम करने के दौरान आलसपन महसूस हो सकता है।
अक्सर सुबह के समय लोग स्मार्टफोन बिस्तर पर लेटकर चलाते हैं। ऐसा करने से गर्दन और रीढ़ की हड्डी पर नकारात्मक असर हो सकता है।
अगर आप रोजाना सुबह के समय स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे एडिक्शन बढ़ सकती है। जिसके कारण आपके काम करने के क्षमता पर असर होता है।
अगर आंखों से जुड़ी किसी तरह की समस्या महसूस होती है , तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com