रात में सोने से पहले अपनाएं 5 स्किन केयर टिप्स, मिलेगा बेदाग निखार


By Ram Janam Chauhan17, Feb 2025 01:41 PMnaidunia.com

अगर आप बेदाग, साफ और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो ऐसे में रात के समय सोने से पहले इन 5 काम को करना फायदेमंद हो सकता है।

सोने से पहले चेहरे को साफ करें

रात में सोने से पहले चेहरे पर लगे मेकअप और मिट्टी को साफ करें। ऐसा करने से त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद मिल सकती है।

सोने से पहले फेस वॉश करें

अपनी त्वचा के अनुसार, फेश वॉश से चेहरे को धोएं। ऐसा करने से स्किन पोर्स खुलती हैं और त्वचा को मुलायम बनाने में सहायता मिलती है।

सोने से पहले गुलाब जल लगाएं

त्वचा को साफ बनाने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल करे सकते हैं। इससे त्वचा को नमी देने और ओपन पोर्स को बंद करने में लाभ मिल सकता है।

चेहरे पर तेल लगाएं

रात में सोने से पहले त्वचा पर नारियल या जैतून का तेल लगा सकते हैं। ध्यान रखें चेहरे की हल्के हाथों से मालिश करें।

सोने से पहले एलोवेरा जेल लगाएं

अगर आप रात में सोने से पहले एलोवेरा जेल लगाते हैं, तो इससे त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है। साथ ही, त्वचा मुलायम भी होती है।

डॉक्टर से सलाह लें

अगर आपको बताए गए किसी भी नुस्खे से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

फिटकरी की मदद से झाइयां कैसे खत्म करें?