गर्मियों में लू की समस्या से बचना चाहते हैं, तो रोजाना कुछ ड्रिंक्स का सेवन करें। इन ड्रिंक्स को पीने से शरीर को ठंडक मिलती है।
अक्सर लोग ज्यादा गर्मी के कारण लू के शिकार होते हैं। दरअसल, तेज धूप के कारण लू की समस्या होती है। लू से बचाव के लिए कुछ ड्रिंक्स कारगर हो सकते हैं।
छाछ एक देसी ड्रिंक्स हैं, जिसका सेवन गर्मियों में फायदेमंद होता है। रोजाना छाछ का सेवन करने से शरीर की गर्मी कम और लू से बचाव होगा।
गर्मियों में नारियल पानी का सेवन करना भी फायदेमंद होता है। नियमित रूप से नारियल पानी पीने से लू का असर नहीं होता है।
सत्तू बिहार और यूपी का एक पॉपुलर ड्रिंक है। इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक और लू से बचाव होता है।
गर्मियों में लू से बचने के लिए आप डाइट में बेल का शरबत शामिल कर सकते हैं। बेल का शरबत सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
यह एक पॉपुलर और आसानी से बनाने वाला ड्रिंक है। जब भी घर से बाहर निकले, तो 1 गिलास पानी में नींबू का रस डालकर पिएं।