अगर आप किडनी का ख्याल रखना चाहते हैं, तो ऐसे रोजना डाइट में इन 5 ड्राई फ्रूट्स को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।
किडनी का काम शरीर में जमा जहरीले पदार्थों को बाहर निकालना है। साथ ही, यह शरीर में पानी और अन्य तत्वों को संतुलित रखने में मदद करता है।
काजू पोटेशियम, मैग्नीशियम और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो किडनी की सेहत को सुधारने और स्वस्थ रखने में मदद करता है।
बादाम में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, फाइबर और ओमेग-3 फैटी एसिड्स होता है, जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने और किडनी को स्वस्थ रखने में मददगार है।
रोजाना अखरोट का सेवन करने से किडनी में सूजन कम करने और काम करने की क्षमता को बढ़ाने में सहायता मिलती है।
छुहारे में हाई फाइबर, आयरन और पोटेशियम होता है, जो किडनी को सेहतमंद और खून साफ करने में मदद करता है।
किशमिश कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो किडनी से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
अगर आपको ड्राई फ्रूट्स के सेवन करने से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com