अगर पित्त की थैली में पथरी हो जाए, तो इसका इलाज केवल सर्जरी रह जाता है। गॉल ब्लैडर स्टोन गलत खानपान के कारण होता है।
ऐसे में कुछ चीजों के सेवन से बचना चाहिए। चलिए जानते हैं, उन फूड्स के बारे में जिसका सेवन करने से पित्त की थैली में पथरी बनती है।
रेड मीट के सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है, जिससे पित्त की थैली में पथरी का खतरा बढ़ जाता है।
ज्यादा मात्रा में फैटी फूड्स खाना पित्त की थैली में पथरी का कारण बन सकता है। इसलिए ज्यादा ऑयली स्नैक्स, जंक फूड और फास्ट फूड के सेवन से परहेज करना चाहिए।
ज्यादा मात्रा में रिफाइंड काब्स जैसे सफेद ब्रेड या पास्ता जैसी चीजों का सेवन करने से पित्त की थैली में पथरी बन सकती है।
ज्यादा मात्रा में कोल्ड ड्रिंक पीने से भी पथरी हो सकती हैं। दरअसल, ज्यादा मात्रा में कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने से शरीर में इंसुलिन का लेवल बढ़ता है, जिससे पथरी हो सकती है।
ज्यादा मात्रा में डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से आपके सेहत को नुकसान पहुंचाता है। ज्यादा फैट वाली चीजें जैसे दूध, पनीर, चीज से पथरी का खतरा बढ़ता है।
इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com