महिलाओं में Thyroid के शुरुआती लक्षण क्या हैं?


By Ram Janam Chauhan23, Jan 2025 01:32 PMnaidunia.com

महिलाओं में थायराइड की समस्या तेजी से बढ़ते जा रही है। इसलिए, आज हम आपको बताएंगे कि महिलाओं में थायराइड होने पर कौन से लक्षण दिखाई देते हैं।

थायराइड में वजन बदलना

अगर महिलाओं को थायराइड की समस्या होती है, तो वजन में बदलाव आ सकता है जैसे कि हाइपोथायरायडिज्म में वजन बढ़ना और हाइपरथायरायडिज्म में वजन घट सकता है।

थायराइड होने पर बाल झड़ना

थायराइड होने पर अक्सर महिलाओं के बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। साथ ही, कई महिलाओं को स्किन ड्राई होने की समस्या भी होती है।

थायराइड में कमजोरी महसूस होना

थायराइड होने पर महिलाओं को आराम करने के बाद भी कमजोरी और थकान की समस्या महसूस हो सकती है।

थायराइड में हार्मोन असंतुलित होना

अगर किसी महिला को थायराइड है, तो पीरियड्स में बदलाव हो सकता है, क्योंकि थायराइड हार्मोन को असंतुलित कर सकता है।

थायराइड में चिड़चिड़ापन होना

अक्सर थायराइड के शुरुआती दौर में महिलाओं को चिड़चिड़ापन और चिंता जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

डॉक्टर से राय लें

अगर आपको थायराइड के इनमें से कोई भी लक्षण महसूस होते हैं, तो इस विषय के बारे में डॉक्टर से परामर्श लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

सुबह खाली पेट दही खाने से क्या होता है?