दही का सेवन पेट के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन इसका सेवन अक्सर लोग दोपहर में लंच के साथ करते है। आइए जानते हैं कि अगर सुबह खाली पेट दही खाने से क्या होता है?
अगर आप दही का सेवन खाली पेट सीमित मात्रा में करते हैं, तो आपके शरीर को अद्भुत फायदे मिल सकते हैं। आइए इसे खाने के फायदे जानते हैं।
दही की तासीर ठंडी होती है, जिसके कारण इसका सेवन खाली पेट करने से पेट ठंडा रहता है। दही का सेवन करने से पेट में गर्मी नहीं होती है।
अगर आप सुबह खाली पेट दही का सेवन करते हैं, तो पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं।
अगर आप बीपी के मरीज हैं, तो रोजाना खाली पेट दही का सेवन करना चाहिए। इसमें मैग्नीशियम पाया जाता है, जो बीपी को कंट्रोल में रखता है।
सुबह खाली पेट दही खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। दरअसल, दही में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
सुबह खाली पेट दही खाने शरीर के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन सीमित मात्रा में खानी चाहिए। यदि किसी को खांसी-जुकाम हो तो दही खाने से परहेज करें।
सुबह खाली पेट दही खाने फायदेमंद होता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ