प्रोस्टेट कैंसर के शुरुआती लक्षण बहुत सामान्य होते हैं, जिसे लोग आसानी से इग्नोर कर देते हैं। आइए प्रोस्टेट कैंसर के 5 शुरुआती लक्षण जानते हैं-
प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों से जुड़ी एक गंभीर समस्या है। प्रोस्टेट ग्रंथि के बढ़ने पर यह मूत्र नली पर दबाव बनाने लगती है, जिससे पेशाब करते समय कई लक्षण दिखाई देते हैं।
अगर आपको जल्दी-जल्दी पेशाब लगने लगती हैं, तो यह प्रोस्टेट कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है। ऐसी स्थिति में रात में उठ-उठ कर कई बार पेशाब भी लगती है।
अक्सर पेशाब आने से पहले हल्का-हल्का महसूस होने लगता है। लेकिन प्रोस्टेट कैंसर के मरीजों को तेज पेशाब लगती हैं।
सामान्य तौर पर पेशाब करने के दौरान दर्द और जलन नहीं होती है। अगर पेशाब करते समय दर्द और जलन हो रही है, तो यह प्रोस्टेट कैंसर का लक्षण है।
मूत्राशय खाली होने पर व्यक्ति काफी आराम महसूस करता है। लेकिन पेशाब करने के बाद भी लगाता हैं कि आपका मूत्राशय खाली हुआ हैं, तो यह भी लक्षण हो सकता है।
पेशाब करने के दौरान धार बहुत धीरे होना या पेशाब कम निकलना भी प्रोस्टेट कैंसर का लक्षण माना जाता है।
प्रोस्टेट कैंसर होने पर पेशाब करने के दौरान ये लक्षण दिखते हैं। हेल्थ से जुड़ी और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ