खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण फैटी लीवर की समस्या हो सकती है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारे के लिए इन एक्सरसाइज को कर सकते हैं।
फैटी लीवर की समस्या से छुटकारा के लिए ब्रिस्क वॉक करना फायदेमंद हो सकता है, इससे शरीर की चर्बी को कम करने में मदद मिलती है।
रोजाना 30 मिनट साइकिलिंग करने से शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट और कैलोरी को बर्न करने में मदद मिलती है, जिससे फैटी लीवर की समस्या दूर हो सकती है।
रोजाना 30 सेकंड से 1 मिनट प्लैंक करने पर शरीर की चर्बी को कम और लीवर की क्षमता को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
पेट के बल लेटकर दोनों हाथों से शरीर को ऊपर की ओर उठाएं। ऐसा करने से लीवर को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।
इस एक्सरसाइज को करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं और कमर के ऊपरी हिस्से को दाएं-बाएं घुमाएं। ऐसा करने से लीवर के आसपास जमा चर्बी को कम करने में मदद मिल सकती है।
फैटी लीवर की समस्या को दूर करने के लिए इन एक्सरसाइज को रोजाना करना फायदेमंद हो सकता है।
अगर आप फैटी लीवर की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com