मुंह में छाले होने पर अपनाएं 5 देसी नुस्खे


By Ram Janam Chauhan25, Feb 2025 02:41 PMnaidunia.com

मुंह में छाले होन के कारण अक्सर लोगों को खाने-पीने में परेशानी, दर्द और जलन की समस्या महसूस हो सकती है। ऐसे में आप ये 5 देसी नुस्खे अपना सकते हैं।

शहद छाले से राहत दिलाए

शहद में एंटी-बैक्टीरियल और कई पोषक तत्व होते हैं, जो घाव के दर्द को कम करने में सहायक है। इसे दिन में छालों पर 2-3 बार लगाएं।

नारियल तेल छाले से राहत दिलाए

नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो छालों को कम कर सकते हैं। इसे दिन में 2-3 बार छालों वाले स्थान पर लगाएं।

एलोवेरा जेल छाले से राहत दिलाए

एलोवेरा जेल में एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो छालों को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं। इससे रोजाना कुल्ला करने से छालों से राहत मिल सकती है।

लौंग तेल छाले से राहत दिलाए

लौंग तेल में यूजेनॉल पाया जाता है, जो दर्द और जलन को कम करने में सहायक है। इसे इस्तेमाल करने के लिए लौंग तेल को दिन में 2-3 बार छालों पर लगाएं।

बेकिंग सोडा छाले से राहत दिलाए

बेकिंग सोडा से जलन और सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और कुल्ला करें।

डॉक्टर से राय लें

अगर आपको मुंह में छालों की समस्या कई दिनों से हैं, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

कान के अंदर की गंदगी कैसे निकालें?