सिर्फ शेविंग में ही नहीं, फिटकरी के वो फायदे जो आप नहीं जानते


By Ritesh Mishra25, Feb 2025 12:56 PMnaidunia.com

आमतौर पर फिटकरी का इस्तेमाल शेविंग के बाद किया जाता है, लेकिन इसके फायदे सिर्फ यही तक सीमित नहीं है। इसमें एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सेहत, स्किन और दांतों के लिए फायदेमंद है।

फिटकरी के फायदे

आज हम इस लेख में आपको फिटकरी के कुछ जबरदस्त फायदों के बारे में बताने वाले है, जिसे शायद ही आप पहले जानते होंगे।

चोट और घाव को जल्दी भरें

फिटकरी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो चोट, कट या जलने पर इंफेक्शन को रोकते हैं। इसे पानी में घोलकर लगाने से खून का बहना भी रुकता है।

पसीने की बदबू को दूर करें

फिटकरी नेचुरल डियोड्रेंट की तरह काम करती है और पसीने से आने वाली बदबू को दूर करता है। नहाने के पानी में मिलाकर या सीधे बगल में रगड़ने से फायदा मिलता है।

दांतों और मसूड़ों की मजबूती

फिटकरी और सेंधा नमक के पानी से कुल्ला करने से मसूड़े मजबूत होते हैं और दांत दर्द में आराम मिलता है। यह पायरिया और दांतों में कीड़ा लगने की समस्या से बचाव करता है।

बालों से रूसी हटाए

फिटकरी पाउडर को पानी में घोलकर बाल धोने से डैंड्रफ कम होते हैं। यह सिर की खुजली और फंगल इन्फेक्शन को भी रोकता है।

गले की खराश और टॉन्सिल में रामबाण

गुनगुने पानी में फिटकरी मिलाकर गरारा करने से गले की खराश, सूजन और टॉन्सिल में राहत मिलती है। यह गले में जमा बलगम को भी निकालने में मदद करता है।

आप भी फिटकरी के इन फायदों को उठा सकते हैं। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

सफेद बालों को काला कर सकती हैं ये चीजें, नहीं पडे़गी मेहंदी की जरूरत