बढ़ती उम्र में कमजोर हड्डियों की शिकायत हो सकती है। ऐसे में आप रोजाना 15 मिनट ये 5 एक्सरसाइज जरूर करें।
एक्सरसाइज करने से पहले वार्म-अप करना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में सीढ़ियां चढ़ना, जॉगिंग और रस्सी कूदना फायदेमंद हो सकता है।
रीढ़ और कंधों की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए रोजाना 1 मिनट प्लैंक करना कारगर साबित हो सकता है। इसके अलावा शरीर को संतुलित बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
स्क्वाट्स करने से पैरों और कमर को मजबूत बनाने में सहायता मिल सकती है। साथ ही, शरीर भी लचीला बनता है। रोजाना 10-15 स्क्वाट्स करना लाभदायक हो सकता है।
ब्रिज एक्सरसाइज करने से कमर और हिप्स की हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं। इसके अलावा जिन्हें कमर दर्द की शिकायत है, उन्हें ब्रिज एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए।
अगर आप हाथों और कंधों की हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो रोजाना 10-15 पुश-अप्स करें। साथ ही, इससे हड्डियों में घनत्व भी बढ़ता है।
अगर आपको बताए गए एक्सरसाइज करने से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com