शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज रोजाना करनी चाहिए। खासकर गर्मियों के दिनों में सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम को डेली रूटीन का हिस्सा बनाना जरूरी है।
यदि आप मोटापा तेजी से कम करना चाहते हैं तो गर्मियों में कुछ आसान एक्सरसाइज करें। दरअसल, जिम जाए बगैर भी कुछ व्यायाम करके वजन को कंट्रोल किया जा सकता है।
रोजाना सुबह तेज चलने से भी वजन कम करने में मदद मिल सकती है। बशर्ते आपको टहलना नहीं होगा तेजी से चलना पड़ेगा।
रोजाना साइकलिंग करने से भी वजन कम करने में काफी हद तक मदद मिलती है। आप चाहे तो सुबह-शाम दोनों समय साइकिल चलाने जा सकते हैं।
गर्मियों में स्विमिंग के जरिए भी वजन कम किया जा सकता है। इससे कैलोरी बर्न होती है और पूरे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
वजन कम करने के लिए योग को भी डेली रूटीन का हिस्सा आप बना सकते हैं। कुछ योगासन का अभ्यास करने से वजन तेजी से कम होता है।
यदि आप रोजाना डांस करते हैं तो भी शरीर की कैलोरी बर्न होती है। इसके लिए आप गर्मियों के दिनों में डांस क्लास भी जॉइन कर सकते हैं।
यहां केवल आपको सूचित करने के लिए जानकारी दी गई है। इस पर अमल करने से पहले एक्सपर्ट्स से एक बार संपर्क जरूर करें।
यहां हमने जाना कि गर्मियों में कैसे तेजी से वजन कम किया जा सकता है। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ