चीजें रखकर जाते हैं भूल, याददाश्त बढ़ाने के लिए करें ये 5 योगासन


By Shivansh Shekhar12, Nov 2024 03:42 PMnaidunia.com

व्यस्त जीवनशैली और बढ़ते स्ट्रेस के कारण लोगों के दिमाग पर नकारात्मक असर हो सकता है। ऐसे में याददाश्त तेज करने और मानसिक शांति के लिए योग कारगर साबित हो सकता है। इसलिए, आज हम ऐसे 5 योगासन बताएंगे, जो दिमाग की शक्ति बढ़ाने में फायदेमंद हैं-

पद्मासन

पद्मासन से मस्तिष्क शांत होता है। साथ ही, एकाग्रता भी बढ़ती है। इसलिए, इस योगासन को रोजाना 5 मिनट जरूर करें।

कैसे करें पद्मासन?

पद्मासन करने के लिए पहले एक पैर को दूसरी जांघ पर रखें। इसके बाद दूसरे पैर को दूसरी जांघ पर रखें। ध्यान रहे रीढ़ की हड्डी रखें। कुछ देर ऐसे ही रहने के बाद पुरानी मुद्रा में वापस आ जाएं।

वज्रासन

वज्रासन करने से पाचन मजबूत होता है, जिससे मस्तिष्क तक सही मात्रा में पोषण पहुंचाने में मदद मिलती है। इसके अलावा, एकाग्रता भी बढ़ती है।

कैसे करें वज्रासन?

इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले दोनों घुटने के बल बैठ जाएं। इसके बाद पैरों को पीछे मोड़ते हुए दोनों हाथों को घुटनों पर रखें। कुछ देर इस पोजिशन में रहें।

बालासन

बालासन करने से शरीर तनावमुक्त और दिमाग शांत होता है, जिससे काम करने के दौरान ध्यान केंद्रित रहता है। इसलिए, यह योगासन भी जरूर करें।

कैसे करें बालासन?

बालासन करने के लिए घुटनों के बल बैठ जाएं। फिर आगे की ओर झुकते हुए अपने हाथों को सामने की ओर फैलाएं और फिर गहरी सांस लें।

हलासन

हलासन के नियमित अभ्यास से मस्तिष्क में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जो याददाश्त बढ़ाने में मददगार है। यह भी ब्रेन हेल्‍थ के लिए अच्‍छा योगासन है।

कैसे करें हलासन?

सबसे पहले पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों को ऊपर की ओर उठाएं। इसके बाद सिर के पीछे करते हुए जमीन पर रखें। कुछ देर ऐसे ही रहें। फिर पुरानी मुद्रा में वापस आएं।

याददाश्त बढ़ाने के लिए आप भी ये योगासन करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, अगर आपको किसी तरह की कोई भी समस्या है तो डॉक्टर से परामर्श लें। ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

सर्दियों में फटते हैं होंठ? ये देसी नुस्‍खे आजमाएं