कई लोगों के शरीर का वजन अधिक नहीं होता है, लेकिन जांघो में काफी चर्बी जमी होती है, जो बॉडी के पूरे शेप को खराब कर देती है। जांघों की चर्बी को एक्सरसाइज की मदद से कम किया जा सकता है।
अगर आपके जांघों में भी चर्बी जम गई है, तो फिक्र न करे। चर्बी को कम करने के लिए 5 एक्सरसाइज की मदद ले सकते है।
जांघों की चर्बी से निजात पाने के लिए आप घर पर रस्सी कूदें। रस्सी कूदना से जांघों की चर्बी धीरे-धीरे कम होती है।
जांघों की चर्बी को कम करने के लिए लंजेस एक्सरसाइज कर सकते है। लंजेस एक्सरसाइज घर पर भी किया जा सकता है। इसको रोज 5 मिनट करें।
स्क्वाट्स एक्सरसाइज की मदद से जांघों की चर्बी पिघल सकती है, क्योंकि इस एक्सरसाइज को करने से दोनों हिस्सों पर प्रेशर पड़ता है।
जांघों की चर्बी से छुटकारा पाने के लिए लेग इन एंड आउट एक्सरसाइज करें। इस एक्सरसाइज को करने से बैली फैट भी कम होता है।
जांघों की चर्बी को दूर करने के लिए स्टमक क्रंचेस एक्सरसाइज रोजाना 11-15 मिनट 2-2 के सेट करें। ऐसा करने से चर्बी कम होती है।
इन एक्सरसाइज को करने से जांघों की चर्बी कम होती है। लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ