किडनी डैमेज होने पर चेहरे पर दिखते हैं ये 5 लक्षण


By Shivansh Shekhar12, Nov 2024 02:30 PMnaidunia.com

किडनी का मुख्य कार्य शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालना होता है, लेकिन किडनी डैमेज होने की स्थिति में चेहरे पर कई लक्षण दिखाई देते हैं। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में-

चेहरे के आस-पास सूजन

किडनी खराब होने पर चेहरे के आस-पास सूजन होने की समस्या होती है। इसका मुख्य कारण शरीर से तरल पदार्थों का बाहर न निकलना हो सकता है।

त्वचा के रंग में बदलाव

चेहरे की त्वचा में हल्का पीलापन होना किडनी खराब होने की ओर इशारा करता है। साथ ही, ये एनीमिया और शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों के कारण भी हो सकता है।

खुजली होना

चेहरे के आस-पास खुजली होने की समस्या किडनी डैमेज होने का संकेत हो सकता है। इसके अलावा, कई बार लोगों को रैशेज होने की भी समस्या होती है।

डार्क सर्कल्‍स

किडनी डैमेज होने के कारण आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स होने की समस्या हो सकती है। ऐसा शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों के कारण होता है।

मुंह से बदबू आना

किडनी के सही से काम न करने पर शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो सकते हैं, जिससे मुंह से बदबू आने की समस्या हो सकती है।

थकान महसूस होना

थकान महसूस होना या कमजोरी होना किडनी डैमेज होने का संकेत हो सकता है। साथ ही, ये शरीर में ऊर्जा कम होने की ओर भी इशारा करता है।

आंखों के पास सूजन

अगर आपको आंखों के नीचे लगातार सूजन रहने की समस्या रहती है। इसे इग्नोर ना करें, क्योंकि ये किडनी डैमेज होने का लक्षण हो सकता है।

डॉक्टर से सलाह लें

अगर आपको बार-बार चेहरे के आस-पास ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

बलगम होने पर न खाएं 5 फूड्स