सर्दी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में अपनी डाइट के साथ ही, बच्चों के खानपान का भी ध्यान रखना चाहिए। बच्चों की डाइट में 5 चीजों को जरूर शामिल करें।
ठंड के मौसम में बच्चों शहद खिलाना चाहिए। खाने से इम्यूनिटी बूस्ट और शरीर गर्म रहता है। नाश्ते के समय ब्रेड में शहद मिलाकर खिला सकते है।
सर्दी के मौसम में बच्चों को खट्टे फलों का सेवन करना चाहिए। दरअसल, खट्टे फलों को खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है, जो संक्रमण से बचाता है।
बच्चों को सर्दियों में हल्दी वाला दूध जरूर पीलाना चाहिए। रात को सोने से पहले 1 गिलास दूध में 2 चुटकी हल्दी डालकर पिएं।
गुड़ का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन सर्दियों में खाना दोगुना फायदेमंद होता है। इसलिए, सर्दी के मौसम में रोजाना सीमित मात्रा में बच्चों को गुड़ खिलाएं।
हरी सब्जियां पोषक तत्व से भरपूर होती है। ऐसे में इसका सेवन सर्दियों में बच्चों को जरूर करना चाहिए। हरी सब्जियां खाने से इम्यूनिटी बूस्ट और सेहत को अन्य फायदे मिलते है।