सर्दियों में बढ़ता है हार्ट ब्लॉकेज का खतरा, बचने के लिए अपनाएं 5 उपाय


By Arbaaj18, Nov 2024 11:51 AMnaidunia.com

सर्दियों में हार्ट ब्लॉकेज का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, इस मौसम में तापमान काफी गिरता है, जिसके कारण नसें सिकुड़ने लगती है। इसी कारण ठंड के मौसम में हार्ट ब्लॉकेज की समस्या अधिक होती है।

अपनाएं 5 उपाय

हार्ट ब्लॉकेज की समस्या से बचाव के लिए सर्दियों में 5 उपायों को जरूर अजमाना चाहिए। आइए इन 5 उपायों को जानते हैं।

हेल्दी डाइट

हार्ट ब्लॉकेज से समस्या से बचने के लिए सर्दी के मौसम में डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। इस मौसम में बाजरे को जरूर डाइट में शामिल करना चाहिए।

लहसुन खाएं

सर्दियों में हार्ट ब्लॉकेज की समस्या से बचने के लिए लहसुन का सेवन किया जा सकता है। इसको सब्जी या कच्ची लहसुन की कली गुनगुने पानी से लें।

छाल का पानी

अर्जुन की छाल का पानी हार्ट ब्लॉकेज से बचाता है। इसके लिए 1 गिलास पानी में छाल डालकर उबालें और खाली पेट उस पानी का सेवन करें।

चुकंदर खाएं

सर्दियों में चुकंदर आसानी से मिल जाता है। साथ ही, इसका सेवन ब्लड फ्लो को बढ़ता है, जिससे हार्ट ब्लॉकेज की समस्या को दूर रहती है।

तनाव से दूरी

हार्ट ब्लॉकेज का एक कारण तनाव लेना भी होता है। इसलिए, तनाव मुक्त रहने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही, व्यायाम भी करें।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आंवले का मुरब्बा ज्यादा खाने के नुकसान