गर्मियों में सोच-समझकर खाएं ये 5 चीजें, वरना तबियत होगी खराब


By Ram Janam Chauhan14, May 2025 01:09 PMnaidunia.com

गर्मियों के मौसम में अक्सर लोगों को पेट दर्द, कब्ज और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आपको ये 5 फूड्स बहुत सोच-समझकर सेवन करना चाहिए।

बासी भोजन खाना

आमतौर पर घर में रात के खाने को लोग सुबह में खाते हैं, लेकिन तेज गर्मी के कारण यह खराब हो सकता है। इसलिए, रात का भोजन खाने से बचना चाहिए।

मसालेदार भोजन कम खाएं

गर्मियों के मौसम में ज्यादा तला-भुना और तीखा सेवन करने पर पेट में दर्द, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

मीठी चीजों का सेवन ज्यादा ना करें

गर्मी के मौसम में ज्यादा मीठी और ठंडी चीजें सेवन करने से पेट फूलने और शुगर लेवल बढ़ने की समस्या हो सकती है।

खुली चीजों का सेवन ना करें

गर्मियों के मौसम में मक्खियां बहुत बढ़ जाती हैं, ऐसे में अगर आप चीजों को खुले में रखते हैं, तो इससे इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।

ज्यादा तरबूज ना खाएं

तरबूज का सेवन करना सेहत के लिए सही माना जाता है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन करने पर कब्ज जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको बताए गए फूड्स से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

रोज 1 चम्मच जैतून का तेल पीने से मिलेंगे 5 फायदे