डायबिटीज के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। लोगों का मानना होता है कि डायबिटीज केवल मीठा खाने से होती है, लेकिन आज हम बताएंगे डायबिटीज मीठा खाने के अलावा इन 5 चीजों से हो सकती है -
प्रोसेस्ड फूड्स में मौजूद हाई शुगर ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकते हैं। इसलिए, प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन सीमित मात्रा में करें।
सफेद चावल में शर्करा की मात्रा होने के साथ इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी ज्यादा होता है, जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।
मैदे में स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है, जो शुगर लेवल को बढ़ा सकती है। इसलिए, मैदे से बनी हुईं चीजों का ज्यादा सेवन न करें।
आलू में स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है। ये दोनों चीजें डायबिटिज के खतरे को बढ़ा सकती हैं।
सॉफ्ट ड्रिंक्स और एनर्जी ड्रिंक्स पीने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें ज्यादा चीनी मौजूद होने के कारण डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।
डेयरी प्रोडक्ट में सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए मक्खन, क्रीम जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन कम करें।
जंक फूड्स में ट्रांस फैट और कैलोरी ज्यादा होती है, जिससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का खतरा ज्यादा हो जाता है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, अगर आपको किसी तरह की कोई भी समस्या है तो डॉक्टर से परामर्श लें। ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com