हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम की जरूरत पड़ती है, जिसके लिए खानपान पर निर्भर होना पड़ता है। लेकिन ऐसी कई खाने-पीने वाली चीजें भी होती हैं, जो हड्डियों से कैल्शियम को चूस लेते हैं।
आमतौर पर लोग रोजाना उन 5 चीजों का सेवन करते हैं, जो धीरे-धीरे हड्डियों से कैल्शियम को चूसते हैं। कैल्शियम कम होने से जवानी में बुढ़ापे का अहसास हो सकता है।
अगर आप अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन करते हैं, तो जान ले कि कैफीन का सेवन हड्डियों से कैल्शियम को चूसता है।
आजकल व्यक्ति कोल्ड ड्रिंक्स को काफी शौक से पीते है, लेकिन कोल्ड ड्रिंक्स पीना हड्डियों के लिए ठीक नहीं होता है। यह हड्डियों से सारे कैल्शियम को चूस सकता है।
हड्डियों में अगर कमजोरी महसूस होती हो, तो भूलकर भी डिब्बे में बंद चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। डिब्बे में बंद चीजों को खाने से हड्डियों में सूजन आ सकती है।
यदि आप खाने-पीने में ज्यादा नमक का सेवन करते है, तो इससे परहेज करें। नमक का अधिक सेवन हड्डियों से कैल्शियम को चूस सकता है।
शराब का सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता ही है। लेकिन हड्डियों के लिए भी दुश्मन माना जाता है। शराब पीने से शरीर में कैल्शियम की कमी होती है।
हड्डियों को मजबूत रखना है, तो इन 5 चीजों का कम से कम सेवन करना चाहिए। हेल्थ की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ