एसिडिटी की समस्या से हैं परेशान? इन 5 चीजों को करें डाइट में शामिल


By Ritesh Mishra21, May 2025 06:00 AMnaidunia.com

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लाइफस्टाइल काफी बुरी तरह से प्रभावित हो चुका है, इसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। खराब खानपान और गलत लाइफस्टाइल के कारण पेट में जलन, एसिडिटी, सीने में जलन और खट्टी डकार आने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

एसिडिटी के घरेलू उपचार

अगर आप भी एसिडिटी की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे चीजों के सेवन के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आपको इस परेशानी में आराम मिलेगा।

गर्म दूध पिएं

रात को सोने से पहले गर्म दूध के सेवन से एसिडिटी की समस्या में आराम मिलता है। इसमें मौजूद कैल्शियम और ट्रिप्टोफैन रिफ्लक्स को रोकने में सहायक हैं।

केला खाएं

केला एक पोषक तत्वों से भरपूर फल है, जो एसिडिटी के लिए सबसे अच्छे घरेलू उपाय के तौर पर काम करता है। इसमें मौजूद फाइबर भोजन को पचाने में मदद करता है।

छाछ पिएं

छाछ में मौजूद लैक्टिक एसिड पेट के एसिड को बैलेंस रखने में मदद करता है। इसमें पिसी हुई सौंफ या थोड़ा सा जीरा पाउडर मिलाकर पीने से एसिडिटी की समस्या में राहत मिलती है।

सौंफ खाएं

सौंफ पेट की गैस और जलन को शांत करती है। खाना खाने के बाद आधा चम्मच सौंफ चबाएं या इसका पानी पिएं। इससे एसिडिटी की समस्या में राहत मिलती है।

गुड़ खाएं

गुड के सेवन से एसिडिटी की समस्या में राहत मिलती है। यह पेट को ठंडक देता है और पाचन में मदद करता है। खाने के बाद इसका सेवन करने से एसिडिटी नहीं होती है।

एसिडिटी की समस्या से हैं परेशान? इन 5 चीजों को करें डाइट में शामिल। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

दांतों को हेल्दी रखने के लिए रोजाना चबाएं ये पत्तियां