इस वजह से नाखूनों पर दिखने लगते हैं सफेद निशान


By Arbaaj20, May 2025 12:02 PMnaidunia.com

अक्सर आपने देखा होगा कि अचानक नाखूनों पर सफेद निशान निकल जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि नाखूनों पर सफेद निशान क्यों निकलते हैं?

नाखून पर निशान

नाखूनों पर सफेद रंग के निशान दिखाना एक खनिज की कमी को दर्शाता है। शरीर में जब किसी पोषक तत्व की कमी होती हैं, तो उसके लक्षण दिखने लगते हैं।

जिंक की कमी

नाखूनों पर दिखने वाले सफेद निशान जिंक की कमी के कारण होते हैं। शरीर को जब पर्याप्त मात्रा में जिंक नहीं मिलती हैं, तो नाखूनों पर सफेद धब्बे नजर आते हैं।

जिंक का महत्व

जिंक शरीर के लिए जरूरी होता है। जिंक हड्डियों के विकास और इम्यूनिटी को बढ़ाता है। साथ ही, नाखूनों के विकास में भी मदद करता है।

जिंक बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

नाखून पर निकले निशान को हटाने के लिए शरीर में जिंक की मात्रा को बढ़ना चाहिए। उसके लिए डाइट में जिंक रिच चीजों को शामिल करें।

जिंक के लिए लहसुन खाएं

शरीर में जिंक की पूर्ति करने के लिए लहसुन खाना चाहिए। लहसुन जिंक का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। रोजाना 3-4 लहसुन की कच्ची कलियां खाएं।

जिंक के लिए बीज खाएं

जिंक की कमी को पूरा करने के लिए आप बीजों का सेवन भी कर सकते हैं। कद्दू के बीज और सूरजमुखी के बीज में जिंक भरपूर पाया जाता है।

जिंक की कमी होने से नाखूनों पर सफेद धब्बे निकल सकते हैं। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आंवले की चाय पीने के फायदे