40 साल की उम्र के बाद चेहरे पर पिंपल्स और कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप इन 5 फलों का सेवन करते हैं, तो पिंपल्स की समस्या को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
बेरीज में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व पिंपल्स की समस्या को कम करने में मददगार है।
कीवी में एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुण पाए जाते हैं, जो चेहरे पर होने वाले मुंहासों और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।
पपीते में विटामिन ए, पपेन और फाइबर की मात्रा मौजूद होती है, जो चेहरे से पिंपल्स को कम करने में लाभदायक हो सकते हैं।
संतरा विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना जाता है। विटामिन-सी त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करता है।
गर्मियों में अक्सर लोगों के शरीर में पानी की कमी होती है। जिसके कारण चेहरा ड्राई होने और पिंपल्स की समस्या हो सकती है। ऐसे में तरबूज का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
अगर आपको बताए गए फलों से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com