घी का सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आप इस तरह घी का सेवन करते हैं, तो इससे बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ सकती है।
घी को दिन या दोपहर के समय सेवन करना फायदेमंद होता है। रात के समय सेवन करने पर घी पचाने में परेशानी हो सकती है, जिससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है।
अगर आप प्रोसेस्ड या खराब घी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में ट्रांस फैट बढ़ सकता है, जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में जिम्मेदार हो सकता है।
कई लोग घी को जंक फूड्स के साथ सेवन करते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। साथ ही, यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल भी बढ़ाता है।
घी को कभी भी ज्यादा तेज आंच पर गर्म कर सेवन करना हानिकारक हो सकता है, क्योंकि ऐसा करने से इसमें मौजूद पोषक तत्व नष्ट होते हैं और कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है।
रोजाना 1-2 चम्मच घी का सेवन करना फायदेमंद होता है, लेकिन इससे ज्यादा मात्रा में घी का सेवन करने पर बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है।
अगर आपको बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या कई दिनों से है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com