तनाव किसी बीमारी से कम नहीं होता है। तनाव के कारण इंसान की सोचने और समझने की क्षमता कम हो जाती है। साथ ही, इंसान किसी काम को सही ढंग से कर भी नहीं पाता है।
तनाव को कम करने के लिए अच्छी आदतों को अपनाना चाहिए। रोजाना 5 आदतें करने से तनाव फटाफट दूर हो सकता है।
तनाव को अलविदा बोलने के लिए आप रोजाना सुबह व्यायाम करें। व्यायाम करने से शरीर और दिमाग दोनों ही चुस्त-दुरुस्त रहता है।
तनाव से मुक्त रहने के लिए अच्छा और पसंदीदा भोजन जरूरी है। अच्छा खाना खाने से मन और शरीर दोनों शांत रहता है।
तनाव कम करने में नींद भी मददगार होता है। रोजाना रात को जल्दी सोएं और सुबह जल्दी उठे। कम से कम 7 घंटे की नींद लें।
रोजाना कुछ समय ऐसा काम करें, जो आपको करना पसंद हो यानी आपको करके खुशी मिलें। पसंदीदा काम करने से भी तनाव कम होता है।
दोस्त के साथ चंद मिनट बैठकर बातें करने से भी तनाव छूमंतर हो सकता है। दोस्तों के साथ खून का रिश्ता नहीं होता है, लेकिन कई दोस्त उससे भी अजीज होते हैं।