हिंदू धर्म में दान-पुण्य करना काफी शुभ माना जाता है। दान करने से देवी-देवता प्रसन्न होते है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 5 अनाजों का दान करने से जीवन में आ रही धन संबंधित समस्याएं दूर हो सकती हैं।
अगर आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे है, तो इन अनाजों का दान जरूर करें। अनाजों के दान से आर्थिक तंगी से राहत पाया जा सकता है।
शनिवार के दिन चावल का दिन करना शुभ माना जाता है। इस दिन चावल दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते है और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
गेहूं अनजों में काफी विशेष होता है। ऐसे में इसका दान करना भी फायदेमंद होता है। गेहूं जरूरतमंदों को दान करने से धन में बरकत होती है।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनिवार के दिन काली उड़द की दाल दान करने से शनि के कारण धन संबंधित होने वाले समस्याओं से निजात मिलता है।
मक्का का दान भी गरीबों को करना शुभ माना जाता है। मक्का के दान करने से घर में आ रही आर्थिक परेशानियां दूर होती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार काली तिल का दान शनिवार को करना चाहिए। ऐसा करने से पैसों की तंगी से निजात पाया जा सकता है।