गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या लोगों में बढ़ती जा रही है। यह मोम जैसा पदार्थ होता है जो कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है।
यदि आप शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में कुछ हरे फलों को शामिल कर सकते हैं। आइए आज हम 5 हरे फल के बारे में बताते हैं।
हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए डाइट में हरे सेब का सेवन कर सकते हैं। इसमें पेक्टिन नामक फाइबर होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है।
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए नाशपाती बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इसमें फाइबर एंटी ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को आउट करता है।
हरे अंगूर न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के हिसाब से भी यह फायदेमंद माना गया है। इसमें विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है।
बैड कोलेस्ट्रॉल को ठीक करने में कीवी भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें विटामिन सी, फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं।
एवोकाडो भी एक ऐसा फल है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। इसमें हेल्दी फैट्स, फाइबर और विटामिन सी पाया जाता है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।