नसों में इकट्ठा Bad Cholesterol को पिघलाकर बाहर निकाल देंगे ये 5 हरे पत्ते


By Ritesh Mishra25, Jan 2025 04:58 PMnaidunia.com

आज कल खराब खानपान और गलत जीवन शैली के कारण लोगों में कोलेस्ट्रॉल की परेशानी काफी ज्यादा देखने को मिलती है। मानव शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल पाए जाते हैं, पहला गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल।

कोलेस्ट्रॉल लेवल कैसे कम करें

गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है, वहीं बैड कोलेस्ट्रॉल से शरीर को कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज हम इस लेख में कुछ ऐसे पत्तों के बारे में बताएंगे, जिनके सेवन से आप अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल लेवल घटाने के लिए मेथी पत्ता

कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में आपकी मदद मेथी का पत्ता कर सकता है। इसके लिए आप मेथी का सेवन साग, जूस या सब्जी के तौर पर कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए करी पत्ता

कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए करी पत्ता मददगार है। इसके लिए आप इसका रोजाना खाली पेट सेवन कर सकते हैं।

बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए जामुन के पत्ते

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने के लिए जामुन के पत्ते बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। जामुन के पत्तों का सेवन आप काढ़े के तौर पर कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए तुलसी पत्ता

तुलसी के पत्ते में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसमें मौजूद मेटाबॉलिक स्ट्रेस और बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मददगार है। इसके लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट 4-5 तुलसी के पत्ते चबाएं।

कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए धनिया

शरीर से कोलेस्ट्रॉल बाहर निकालने के लिए धनिया के पत्ते मददगार हैं। इसके लिए आप इसका सेवन चटनी के तौर पर कर सकते हैं।

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है। इनकी हम अपनी तरफ से कोई पुष्टि नहीं करते हैं।

इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com

Bad Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अदरक कच्ची खाएं या पकी?