गर्मियों में लोग ऐसी आदतों को अपना लेते हैं, तो उनके शरीर और सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। आइए जानते हैं किन 5 आदतों से किडनी खराब हो सकती है?
अक्सर लोगों को पता भी नहीं चलता हैं कि उनकी किन बुरी आदतों की वजह से किडनी पर क्या कुछ प्रभाव पड़ रहे हैं।
कामकाज की वजह से लोग पानी का कम सेवन करते हैं। गर्मी में कम पानी पीने से लिवर खराब होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है।
गर्मी में लोग आलस से भरे रहते हैं। अगर आप शारीरिक गतिविधियां नहीं कर रहे हैं, तो मेटाबॉलिज्म धीमा होता है, जिससे किडनी पर बुरा असर पड़ता है।
अगर आप गर्मियों में तली-भुनी या नमकीन चीजों का ज्यादा सेवन करते हैं, तो भी किडनी के खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।
ज्यादा नमक खाना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। गर्मी में नमक का सेवन कम से करना चाहिए, क्योंकि नमक खाने से शरीर में पानी की कमी होती है, जिसका किडनी पर भी असर पड़ता है।
किडनी खराब होना का एक कारण ज्यादा दवा खाना भी होती है। गर्मियों में छोटी-मोटी समस्या होने पर दवा का सेवन करने से बचें।