हैप्पी हार्मोन बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 आदतें


By Ram Janam Chauhan28, Nov 2024 12:34 PMnaidunia.com

हैप्पी हार्मोन खुश रहने में मदद करते हैं। साथ ही, इससे शरीर में तनाव, दर्द और चिंता की समस्या से राहत मिलती है। आइए जानते हैं कि हैप्पी हार्मोन बढ़ाने के लिए किन आदतों को अपना सकते हैं-

क्या हैं हैप्पी हार्मोन

शरीर में चार तरह के हैप्पी हार्मोन होते हैं जैसे कि डोपामिन, ऑक्सिटोसिन, सेरोटोनिन और एंडोर्फिन, इन हार्मोन की वजह से व्यक्ति खुश महसूस करता है।

रोजाना एक्सरसाइज करें

नियमित एक्सरसाइज करने से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन का लेवल बढ़ता है, जिससे तनाव कम और खुशी महसूस होती है।

हेल्दी डाइट लें

अपनी डाइट में मौसमी फल, नट्स, सब्जियां और चॉकलेट को शामिल कर सकते हैं। इससे हैप्पी हार्मोन लेवल बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

परिवार के साथ समय बिताएं

अपने परिवार के साथ समय बिताने से ऑक्सिटोसिन हार्मोन लेवल बढ़ता है, जिससे आपको खुशी और प्यार का एहसास होता है।

अच्छी नींद लें

रोजना 7-8 घंटे की नींद लेने से शरीर में डोपामिन और सेरोटोनिन हार्मोन का संतुलन बना रहता है, जिससे मन शांत और अच्छा महसूस होता है।

मेडिटेशन करें

रोजाना मेडिटेशन करने से तनाव कम होता है। साथ ही, मन शांत और शरीर में हैप्पी हार्मोन लेवल बढ़ता है।

सकारात्मक रहें

कई लोग नकारात्मक सोचते हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई समस्याएं होती है, लेकिन सकारात्मक सोच रखने से शरीर स्वस्थ और मूड बेहतर रहता है।

इन आदतों को अपनाकर हैप्पी हार्मोन लेवल को बढ़ा सकते हैं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

इन लोगों को नहीं पीना चाहिए किशमिश का पानी