गर्मियों के मौसम में पाचन संबंधी समस्याएं होना आम है। ऐसे में अगर आप ये 5 आदतें अपनाते हैं, तो पाचन शक्ति मजबूत हो सकती है।
रोजाना गुनगुने पानी को पीने से शरीर में पाचन सही रहता है। साथ ही, हानिकारक पोषक तत्व शरीर से बाहर भी निकल जाते हैं।
अगर आप भोजन करने के बाद रोजाना सौंफ और मिश्री खाने की आदत बना लेते हैं, तो इससे मुंह की बदबू दूर करने में सहायता मिल सकती है।
भोजन करने के बाद कम से कम 10-15 मिनट वज्रासन पोज में बैठें। ऐसा करने से पाचन मजबूत हो सकता है।
छाछ में प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो आंतों में जमा गंदगी को बाहर करने में कारगर है। जिसके कारण पाचन शक्ति मजबूत हो सकती है।
अगर आप भोजन करने के बाद टहलते हैं, तो इससे पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में सहायता मिल सकती है। साथ ही, शरीर भी फिट रहता है।
अगर आपको पेट में किसी प्रकार की समस्या महसूस होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com