आयुर्वेद में अश्वगंधा, मूसली और शतावरी को एक साथ सेवन करना शक्तिशाली माना जाता है। ऐसे में इसे सेवन करने से कमजोर शरीर कुछ दिनों में स्वस्थ हो सकता है।
अश्वगंधा, मूसली और शतावरी के मिश्रण का सेवन करने से पुरुषों में प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में सहायता मिल सकती है।
इन तीनों को एक साथ मिलाकर रोजाना सेवन करने से कमजोर हड्डियों को मजबूत और मांसपेशियों की जल्द रिकवरी में मदद मिल सकती है।
अश्वगंधा, मूसली और शतावरी का साथ सेवन करना शरीर में शक्ति और स्टेमिना को बढ़ाने में मदद करता है।
अश्वगंधा में एडाप्टोजेन मौजूद होता है, जो मानसिक तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है। साथ ही, याददाश्त को बढ़ाने में भी कारगर है।
ये तीनों जड़ी-बूटियां शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने और संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती हैं।
अगर आपको अश्वगंधा, मूसली और शतावरी के सेवन से किसी तरह की एलर्जी या समस्या है, तो ऐसे में डॉक्टर से एक बार जरूर सलाह लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com