मुलेठी को शक्तिशाली आयुर्वेदिक जड़ी बूटी माना जाता है। ऐसे में रोजाना रात में सोने से पहले इसका पानी पीने से इन 5 समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है।
कई लोगों को इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण अक्सर कई बीमारियां होती हैं। ऐसे में अगर आप मुलेठी पानी का सेवन करते हैं, तो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं।
अगर आप गले में खराश और कफ की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में रात के समय मुलेठी पानी पीने से गले की खराश को कम करने में मदद मिल सकती है।
अगर भोजन करने के बाद आपको पेट में गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या बनी रहती है, तो मुलेठी पानी इस समस्या से राहत दिला सकता है।
मुलेठी पानी का नियमित सेवन से लिवर में जमा गंदगी को बाहर निकालने और लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है।
मुलेठी पानी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और कई पोषक तत्व होते हैं, जो दाग-धब्बों को कम और चेहरे को चमकदार बनाने में मददगार हो सकता है।
अगर आपको मुलेठी पानी से किसी भी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com