बवासीर जिसे पाइल्स के नाम से भी जाना जाता है। इस बीमारी में एनस के आसपास की नसों में सूजन आ जाती है। इस समस्या में मरीज को मल त्यागते समय काफी दर्द होता है। इस बीमारी का मेन कारण कब्ज है।
यह समस्या एक ही जगह पर ज्यादा देर बैठने, लंबे समय तक शौच करने और कम फिजिकल एक्टिविटी के कारण हो सकती है। ऐसे में आज हम इस लेख में जानेंगे कि बवासीर में दही खाने शरीर को क्या फायदे होते हैं।
दही में में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों की सेहत को चकाचक रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से कब्ज की समस्या कम होती है, जो बवासीर का मुख्य कारण हैं।
बवासीर में जलन की परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में दही के सेवन से आंतों को ठंडा करने में मदद मिलती है। इससे सूजन में राहत मिलती है।
दही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। इम्यून सिस्टम आंतों की सूजन को ठीक करने में मदद करता है।
रोजाना दही खाने से मल नरम होता है, जिससे यह बिना दर्द और खून के आसानी से बाहर निकल जाता है। इससे दर्द और ब्लीडिंग नहीं होती।
दही में नेचुरल बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो हानिकारक बैक्टीरिया को मारने में मदद करते हैं। इससे मल मार्ग में इंफेक्शन या घाव बनने का खतरा कम हो जाता है।
बवासीर में दही खाने के 5 फायदे। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ