आयुर्वेद के मुताबिक,इस जड़ी-बूटी को पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभदायक हो सकता है।
अक्सर काम करने के कारण शरीर में कमजोरी और थकान महसूस होती है। ऐसे में इस बीज का सेवन करने से इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
इस बीज का रोजाना सेवन करने से पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ाने में सहायक है, जिससे फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
कौंच के बीज का सेवन करने से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इसलिए, इसका सेवन करना पुरुषों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
कौंच के बीज का सेवन करना शारीरिक के अलावा मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि यह बेहतर नींद में मदद कर सकता है।
कौंच के बीच में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पुरुषों की मांसपेशियों को मजबूत और शरीर को फिट रखने में मदद कर सकते हैं।
कौंच के बीज का ज्यादा सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। साथ ही, अगर आप पहले से किसी दवाई का सेवन कर रहे हैं, तो ये नुकसानदेह हो सकता है।
अगर आपको कौंच के बीज से किसी भी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com