त्रिफला चूर्ण का इस्तेमाल आयुर्वेद में किया जाता है। यह बहेड़ा, हरड़ और आंवला को मिलाकर बनाया जाता है। इसे सर्दियों में सेवन करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।
अगर आप कब्ज, गैस और अपच की समस्या से जूझ रहे हैं, तो त्रिफला चूर्ण का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।
त्रिफला चूर्ण एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो सर्दियों में रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में मददगार है।
त्रिफला चूर्ण शरीर से विषैले पदार्थ को निकालने में मदद करता है, जिससे शरीर में चर्बी को कम करने में सहायता मिलती है।
अगर आप सर्दियों में रूखी और बेजान त्वचा से परेशान हैं, तो त्रिफला चूर्ण के इस्तेमाल से त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में मदद मिल सकती है।
रोजाना त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। जिससे बालों के झड़ने की समस्या कम हो सकती है।
अगर आपको त्रिफला का सेवन करने से किसी तरह की एलर्जी या समस्या है, तो इस बारे में डॉक्टर से जरूर सलाह ले
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com