बच्चों को स्वस्थ और बीमारियों से बचाने के लिए तेल से मालिश करना जरूरी होता है। आज इस लेख में हम बताएंगे की बच्चों की मालिश किस तेल से करनी चाहिए।
इस तेल से बच्चों की मालिश करने पर त्वचा को मॉइश्चराइज करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, यह सर्दियों में ड्राई स्किन की समस्या को कम करने में मदद करता है।
इस तेल की तासीर गर्म होने के कारण यह बच्चे के शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। इसलिए, इस तेल से मालिश करना फायदेमंद हो सकता है।
छोटे बच्चों की तिल के तेल से मालिश करने पर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
इस तेल में मौजूद कैल्शियम और मिनरल बच्चों की हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।
छोटे बच्चों के शरीर की मालिश के लिए सुबह का समय बेहतर होता है, इससे बच्चे को दिन भर गर्माहट मिल सकती है।
अगर आपके बच्चे को तिल के तेल से किसी भी तरह की एलर्जी की समस्या है, तो ऐसे में इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com