अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर हो रहा है। ऐसे में आपको गैस, कब्ज, एसिडिटी और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, इन फूड्स को डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।
गट हेल्थ पचान के अलावा पूरे शरीर को स्वस्थ को रखने में मददगार है। ऐसे में इस मजबूत बनाने के लिए इन फूड्स का सेवन कर सकते हैं।
दही में प्रोबायोटिक्स जिसे अच्छा बैक्टीरिया माना जाता है, वह शरीर को स्वस्थ और पाचन को दूरूस्त रखने में मदद करते हैं।
फाइबर का सेवन करने से पेट को साफ रखने और कब्ज की समस्या को दूर करने में सहायता मिलती है। साथ ही, गट हेल्थ भी बेहतर होता है।
अदरक और हल्दी एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण से भरपूर होते हैं, जो गट हेल्थ को सुधारने और गैस की समस्या को दूर करने में कारगर है।
छाछ में प्रकृतिक प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो आपके गट हेल्थ को सुधारने और बैक्टीरिया से बचाने में सहायक है।
अगर आपको बताए गए किसी भी फूड्स से समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com