40 के बाद महिलाएं स्वस्थ रहने के लिए खाएं ये फूड्स


By Ram Janam Chauhan13, Jan 2025 04:14 PMnaidunia.com

40 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं, जैसे कि रोगों से लड़ने की क्षमता कम होना और हड्डियों का कमजोर होना। ऐसे में सही खान-पान के जरिए शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।

विटामिन डी से भरपूर फूड्स खाएं

शरीर को स्वस्थ और हेल्दी रखने के लिए विटामिन डी से भरपूर फूड्स का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में अंडे की जर्दी और मशरूम को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

ओमेगा 3 फटी फूड्स का सेवन करें

दिल को स्वस्थ रखने के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए डाइट में अखरोट और अलसी के बीज को शामिल करें।

फाइबर से भरपूर फूड्स खाएं

पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने और वजन को कंट्रोल करने के लिए ब्राउन राइस, ओट्स और फाइबर से भरपूर हरी सब्जियों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

प्रोटीन से भरपूर फूड्स खाएं

मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने और दर्द की समस्या से दूर करने के लिए दाल, सोया, राजमा, मछली और चिकन जैसे प्रोटीन से भरपूर फूड्स का सेवन कर सकते हैं।

कैल्शियम से भरपूर फूड्स खाएं

40 की उम्र के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में कैल्शियम से भरपूर फ्रूड्स जैसे कि दूध, दही, पनीर और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

डॉक्टर से सलाह लें

अगर आपको इनमें से किसी की फूड्स से एलर्जी की समस्या है, तो ऐसे में डॉक्टर की सलाह एक बार जरूर जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

रात को सोने से पहले करें लहसुन के तेल से पैरों की मालिश, मिलेंंगे 5 अद्भुत फायदे