गर्मियों में हीट स्ट्रोक की समस्या आम है। ऐसे में बचाव के लिए इन 5 आदतों का अपनाने से इसके प्रभाव को कम करने में सहायता मिल सकती है।
गर्मियों के मौसम में भारी कपड़े पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि भारी कपड़ों से गर्मी ज्यादा लगती है। जिसके कारण तबीयत खराब हो सकती है।
अक्सर गर्मियों में हीट स्ट्रोक की समस्या उन्हें होती है, जो कम पानी का सेवन करते हैं। ऐसे में भरपूर पानी और शिकंजी पीना लाभदायक हो सकता है।
आज के दौर में लोग फास्ट फूड्स खाने के शौकीन होते हैं, लेकिन गर्मियों में ज्यादा सेवन करने से हीटस्ट्रोक की संभावना बढ़ सकती है।
कई लोग गर्मियों के मौसम में बिना टोपी, दुपट्टा या छाता लिए निकलते हैं। जिसके कारण उन्हें लू लग सकती है। इसलिए, गर्मियों में घर से बाहर निकलते समय टोपी, दुपट्टा या छाता लेकर निकलें।
अगर आप खुद को हीट स्ट्रोक से बचाना चाहते हैं, तो सबसे पहले खान-पान में बदलाव करें। ऐसे में दही, फल, सलाद और ठंडी चीजों का सेवन करना लाभदायक है।
अगर आपको हीटस्ट्रोक से किसी तरह की परेशानी महसूस होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com