कब्ज का रामबाण इलाज करती है घर की ये 5 चीजें


By Arbaaj09, Feb 2025 02:15 PMnaidunia.com

कब्ज की समस्या गंभीर मानी जाती है, क्योंकि इसका दर्द असहनीय माना जाता है। यह पाचन से जुड़ी हुए एक समस्या है।

कॉन्स्टिपेशन से राहत

कॉन्स्टिपेशन यानी कब्ज से राहत पाने के लिए घर में रखी हुई 5 चीजें रामबाण मानी जाती है। आइए जानते हैं किन चीजों से राहत मिल सकती है।

मुनक्का खाएं

कब्ज वालों को रोजाना मुनक्का का सेवन करना चाहिए। रात को मुनक्का भिगोकर रखें और सुबह उनका सेवन करें। इसके बीज निकालकर खाएं।

घी और दूध पिएं

कब्ज से राहत पाने के लिए घी और दूध का सेवन भी फायदेमंद होता है। रोजाना 1 गिलास दूध में एक चम्मच घी डालकर पिएं।

जीरा का सेवन करें

जीरे का सेवन भी कब्ज की समस्या में फायदेमंद होता है। इसके लिए तवे पर जीरे को भूनें फिर हल्के गुनगुने पानी के साथ उसका सेवन करें।

अजवाइन का सेवन करें

कब्ज के दर्द से निजात पाने के लिए अजवाइन का सेवन करना चाहिए। इसके लिए तवे पर अजवाइन को भूनें फिर गुनगुने पानी के साथ लें।

त्रिफला चूर्ण का सेवन करें

कब्ज में त्रिफला चूर्ण का रामबाण माना जाता है। रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण का लें।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मजबूत हड्डियों के लिए 5 जरूरी आदतें