वजन बढ़ाने के 5 घरेलू उपाय


By Arbaaj01, Dec 2024 12:23 PMnaidunia.com

शरीर का वजन कुछ लोगों के लिए परेशानी है, तो कुछ लोगों के लिए वजन का कम होना परेशानी है। शरीर का अधिक वजन कम होना भी सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।

वजन बढ़ाने के उपाय

अगर आपके शरीर का वजन नहीं बढ़ रहा है, तो आपको डाइट में थोड़ा सा बदलाव करना चाहिए। वजन बढ़ाने के लिए 5 घरेलू उपायों को आजमाना चाहिए।

केला खाएं

वजन बढ़ाने के लिए केला खाना बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, केला हाई कैलोरी फूड है, जिसके कारण वजन बढ़ता है। नाश्ते में कम से कम 2 केले खाएं।

अंडे खाएं

जिस किसी का वजन नहीं बढ़ रहा हो उन्हें डाइट में अंडा शामिल करना चाहिए। सर्दियों के मौसम में कम से कम रोजाना 2-3 अंडे खाएं।

पीनट बटर खाएं

वजन बढ़ाने के लिए पीनट बटर अच्छा सोर्स माना जाता है। रोजाना नाश्ते में पीनट बटर का सेवन करें। इसका सेवन आप ब्रेड के साथ कर सकते है।

किशमिश और दूध का सेवन

शरीर का वजन तेजी से बढ़ाने के लिए दूध में 5-7 किशमिश मिलाकर पीना चाहिए। इन दोनों का सेवन वजन को बढ़ाने में मददगार होता है।

चना और खजूर खाएं

वजन बढ़ाने के लिए चना और खजूर भी खाया जा सकता है। दोनों का सेवन अलग-अलग न करें। चने और खजूर में भरपूर प्रोटीन पाया जाता है।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सर्दियों के दिनों में क्यों होता है जोड़ों में दर्द?