सर्दियों के दिनों में क्यों होता है जोड़ों में दर्द?


By Ram Janam Chauhan01, Dec 2024 10:00 AMnaidunia.com

अक्सर लोगों को जोड़ों के दर्द की समस्या होती है। ऐसा कई वजहों से हो सकता है, लेकिन ठंड के मौसम में यह समस्या क्यों ज्यादा होने लगती है-

एक्सरसाइज ना करना

एक्सरसाइज ना करने के वजह से शरीर की मांसपेशियों में लीचालापन कम होता है, जिससे जोडों में दर्द की समस्या हो सकती है।

विटामिन डी की कमी

सर्दियों में सूरज की रोशनी कम मिलने के कारण शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है। जिससे जोड़ों में दर्द की समस्या होती है।

सूजन होना

सर्दियों के मौसम में सूजन और जकड़न की परेशानी बढ़ जाती है, आमतौर पर यह ऑस्टियोआर्थराइटिस या गठिया के मरीजों के साथ होता है।

वजन में बदलाव

अक्सर लोग सर्दियों में ज्यादा खाते हैं, जिससे वजन बढ़ता है। इसी वजह से कई लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है।

कम तापमान के कारण

सर्दियों में तापमान गिरने से मांसपेशियों और जोडों के आसपास नसें सिकुड़ने लगती हैं। जिस वजह से जोडों में दर्द में होता है।

ब्लड सर्कुलेशन में कमी

ठंडे वातावरण की वजह से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन धीरे होने लगता है, जिससे जोड़ों में ऑक्सीजन की मात्रा कम पहुंचती है।

वात दोष बढ़ना

सर्दियों में अक्सर वात दोष बढ़ जाता है, जिससे आयुर्वेद के मुताबिक जोड़ों में दर्द होने की समस्या बढ़ सकती है।

सर्दियों में इन वजहों से जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

हिचकी आने से क्या फायदे होते हैं?