अक्सर देखा जाता हैं कि सोते समय कुछ लोग खर्राटे लेते हैं, जिसके कारण दूसरों को सोने में दिक्कत होती है। वहीं, कुछ लोगों को खुद खर्राटे लेना पसंद नहीं होता है।
लगभग हर छोटी-मोटी समस्याओं को घरेलू उपायों से ठीक किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि खर्राटों से निजात पाने के लिए क्या करना चाहिए।
खर्राटों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सोने से पहले 1 गिलास गुनगुने पानी में इलायची पाउडर मिलाकर पिएं।
खर्राटों से निजात पाने के लिए रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध भी पी सकते है। 1 गिलास गर्म दूध में एक चुटकी हल्दी डालकर पिएं।
रात को सोने से पहले 1 बूंद गुनगुने देसी घी को नाक के अंदर डालें। इस घरेलू उपाय को करने से भी खर्राटों की समस्या धीरे-धीरे कम हो सकती है।
रात को सोने से पहले 1 चम्मच जैतून तेल में 2 से 3 बूंद शहद डालकर सेवन करें। कुछ ही दिनों में आपको इसका फर्क नजर आने लगेगा।
पुदीने के तेल से गरारे करने से नाक के छिद्रों की सूजन कम हो जाती है और सांस लेने में किसी तरह की कठिनाई नहीं हैं।
इन 5 उपायों से खर्राटों की समस्या दूर हो सकती है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ