गले की खराश ठंडे मौसम और ठंडी चीजों को खाने से हो सकती है। लेकिन गले की खराश के कारण दर्द बढ़ने लगता है।
यदि आप गले की खराश की समस्या से जूझ रहे है, तो 6 घरेलू उपायों में से किसी का भी सहारा ले सकते है। ये उपाय खराश से छुटकारा दिला सकती है।
गले में खराश के लिए मुलेठी काफी फायदेमंद मानी जाती है। एक चम्मच मुलेठी पाउडर को एक चम्मच शहद में मिलाकर दिन में 2 बार खाना चाहिए।
गले की खराश को दूर करने के लिए 1 गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक डालकर मुंह में पानी रखें और गरारे करें।
गले की खराश और दर्द को कम करने के लिए आप हल्दी वाला भी दूध पी सकते है। दूध में 1 चम्मच हल्दी मिलाकर पीना चाहिए।
जल्द ही गले की खराश को दूर करने के लिए 3 तुलसी की पत्तियों को पानी में डालकर उबालें और हल्का ठंडा होने के बाद छानकर पिएं।
गर्म पानी पीने से गले के अंदर की सिकाई होती है उसी तरह बाहर की सिकाई भी कपड़े को माध्यम से करें, ताकि दर्द कम हो।
गले की खराश ठीक करने के लिए अदरक का सेवन कर सकते हैं। 1 इंच ताजा अदरक को 1 कप पानी में 3-4 मिनट तक उबालकर छानकर पिएं।