नाक छिदवाने के बाद देखभाल करना जरूरी है, ऐसा ना करने पर सूजन, लालिमा और पस बनने की समस्या हो सकती है। इसलिए, इससे बचाव के लिए आज हम 5 घरेलू नुस्खे बताएंगे
हल्दी और नारियल तेल में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण नाक को पकने से बचाने में मदद कर सकते हैं।
लहसुन को गर्म कर नाक पर लगाने से संक्रमण को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, यह घाव को जल्दी भरने में मदद करता है।
सेंधा नमक बैक्टीरिया को मारने और संक्रमण कम करने में मदद कर सकता है। इसलिए, नाक छिदवाने के बाद सेंधा नमक से सफाई करना फायदेमंद हो सकता है।
नींद में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं। इसलिए, ये नाक को पकने से बचाने में मदद कर सकते हैं।
एलोवेरा जेल सूजन और लालिमा को कम करने में मदद कर सकता है। इसीलिए, नाक छिदवाने के बाद एलोवेरा जेल लगाना फायदेमंद हो सकता है।
नाक छिदवाने के बाद बार-बार नाक को ना छुएं, भारी और सख्त नथ ना पहनें और केमिकल युक्त क्रीम को नाक पर ना लगाएं।
अगर आपको इनमें से किसी भी घरेलू नुस्खे से कोई समस्या है, तो इसे इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com