बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, ऐसे में अगर आपकी हड्डियों से कटकट की आवाज आती है, तो इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे को अपना सकते हैं।
हड्डियों से कटकट की आवाज कई बार जोड़ों के दर्द के कारण हो सकता है। ऐसे में एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
रोजाना एक चम्मच तिल और गुड़ का सेवन करने से हड्डियों के कटकट से राहत मिल सकती है, क्योंकि ये कैल्शियम और आयरन से भरपूर होते हैं।
मेथी के पानी का सेवन करने से जोड़ों के कटकट की आवाज को दूर करने में मदद मिल सकती है। इसे बनाने के लिए मेथी के दाने को रातभर पानी में भिगोएं और सुबह उठकर सेवन करें।
इस समस्या को दूर करने के लिए नारियल तेल को हल्का गर्म कर जोड़ों की मालिश करें, इससे कटकट की आवाज दूर हो सकती है।
इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जोड़ों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक गिलास आंवला जूस में एक चम्मच ऐलोवेरा जेल मिलकर सेवन करें।
अगर बताए गए किसी भी घरेलू उपायों से आपको किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो इस बारे में डॉक्टर से एक बार जरूर सलाह लें।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है। इनकी हम अपनी तरफ से कोई पुष्टि नहीं करते हैं।
लाइफस्टाइल से जुड़ी और ऐसी और खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com