खून में मौजूद गंदगी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। इसलिए खून को साफ रखना चाहिए, ताकि सेहत पर बुरा असर नहीं पड़े।
अगर आप खून को साफ करना चाहते हैं, तो कुछ घरेलू उपायों को कर सकते है। घरेलू उपाय बेहद ही कारगर और असरदार होती है।
खून साफ करने के लिए रोज 2 तुलसी के पत्ते खाली पेट चबाएं। तुलसी का पत्ता खून को साफ करने में कारगर होते है।
नींबू का पानी पीने से भी खून साफ हो सकता है। इसके लिए आपको रोजाना खाली पेट 1 गिलास गुनगुने पानी में नींबू के रस को मिलाकर पीना चाहिए।
आंवला खाने से भी शरीर में जमा गंदा खून साफ हो जाता है। खून को साफ करने के लिए रोजाना 1 आंवला खाना चाहिए।
लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन भी खून को साफ करता है। खाली पेट लहसुन का सेवन खून को साफ करता है।
खून को साफ करने के लिए आप डाइट में चुकंदर को शामिल कर सकते है, क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है।